उत्तराखंडदेहरादूनशासन

दून की वादियों में आपका स्वागत है महामहिम! राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर देहारादून तैयार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड प्रवास आज यानि 12 जून शुरू हो जाएगा। महामहिम दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड रहेंगी। लिहाजा VVIP मूवमेंट को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि आज 12 जून को राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी। जहा 132 एकड़ में विकसित हो रहे राष्ट्रपति उद्यान का अवलोकन करेंगी।

आपको बता दें कि दून के राष्ट्रपति निकेतन में 20 जून 2025 को उद्यान की आधारशिला रखी गई थी। इस उद्यान में हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से विकसित किया जा रहा है। जिसमें 2700 मीटर जॉगिंग ट्रैक, 840 मीटर बोर्डवॉक, 800 क्षमता का ओपन एयर थिएटर भी बन रहा है।

बहरहाल 13 जून को महामहिम भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वें रेगुलर कोर्स और 41वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी। वही जैंटलमैन कैडेट्स को संबोधित भी करेंगी।

लिहाजा राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खबर के मुताबिक जहां दून के कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं IMA और राष्ट्रपति निकेतन के आसपास नो ड्रोन जोन रहेगा। शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में सत्यापन किया जा रहा है. संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच के निर्देश हैं। ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

Related Articles

Back to top button