उत्तराखंडदेहरादून

विकासनगर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विकासनगर बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकील आज अपनी मांगो को लेकर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा है। विकासनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल चौधरी ने कहा कि बार काउंसलिंग ऑफ उत्तराखंड के द्वारा बीती 12 नवंबर को बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी न्यायालय भवन का निर्माण होगा उसी परिसर में राज्य सरकार द्वारा वकीलों के चेंबर का निर्माण भी कराया जाए। इसी क्रम में मांग करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा की ढकरानी सिविल कोर्ट के सामने राज्य सरकार की नजूल भूमि उपलब्ध है,जो फिलहाल विद्युत विभाग के नाम दर्ज है। बार एसोसिएशन की मांग है कि इस सरकारी भूमि से डेढ़ बीघा जमीन वकीलों के चेंबर बनाने के लिए दी जानी चाहिए।

बाइट :– एडवोकेट नितिन कुमार वर्मा (सचिव .. बार एसोसिएशन विकास नगर)

वहीं उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में भी बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकीलों ने ढकरानी सिविल कोर्ट के सामने चेंबर बनाने के लिए भूमि देने की मांग की है। इस मौके पर बार एसोसिएशन से जुड़े सभी पदाधिकारी सहित भारी संख्या में वकील मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button