आबकारीउत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त करी नकली लेबल वाली शराब

आबकारी विभाग द्वारा इन दिनों अवैध शराब तस्करी को लेकर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बीते मंगलवार की रात आबकारी विभाग के हाथ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां आबकारी विभाग ने कांवली रोड़ पर चैकिंग के दौरान 10 पेटी अवैध शराब की खेप बरामद करी है। विभाग को इन बोतलों पर “फॉर सेल इन डिफेंस ओनली” का फर्जी सरकारी लेबल भी लगा मिला , जिसे देखते हुए विभाग को यह स्पष्ट हो गया कि यह सारा मामला असली शराब को नकली लेबल के साथ मंहगे दामों पर बेचने का है। वहीं इसी सुराग को आगे बढ़ाते हुए विभाग सुबह अधोईवाला पहुंचा, जहां एक मकान को गुप्त गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। आबकारी विभाग को यहां से भी 13 पेटी शराब बरामद हुई, सभी पर वही फर्जी सैन्य लेबल लगे हुए थे। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपी यूपी-मेरठ और आसपास के इलाकों से शराब मंगाता था और यहां नकली लेबल लगाकर शादी-पार्टियों में महंगे दामों पर बेचता था। मौके से वकील अहमद गिरफ्तार हुआ है, जबकि बाकी नेटवर्क की तलाश जारी है। विभाग ने भविष्य में इस मामले को लेकर आगे भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button