उत्तराखंडनैनीतालमनोरंजनशासनसामाजिक

उत्तराखंड में पर्यटन बूस्ट करेगा विंटर कार्निवल, ट्रैकिंग और सेलिंग रिगाटा का होगा आयोजन…CM धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड में पर्यटन को बूस्ट देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड पर्यटन विभाग इस बार नैनिताल में विंटर कार्निवल का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन को लेकर आज शनिवार को अंतिम रुपरेखा तैयार करी गई, आपको बता दें कि 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस विंटर कार्निवल में विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजन एवं पर्यटन आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में नैनिताल विधानसभा सीट से विधायक सरिता आर्य ने बताया कि नैनीताल में विंटर कार्निवल को पूरे सात सालों बाद दोबारा आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से इस बार विंटर कार्निवल को विशेष रूप से भव्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक सरिका आर्य ने बताया कि कार्निवल के दौरान स्टार नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को विशेष आकर्षण मिलेगा. विधायक ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों सहित सभी वर्गों को मंच प्रदान किया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री करेंगे विंटर कार्निवल का शुभारंभ


विंटर कार्निवल का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि नैनीताल की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया राज्य में पर्यटकों को बढ़ाने के लिए इस वर्ष विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर है शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई है और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है. इसके साथ ही 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवल आयोजित किया जा रहा है जिसमें ट्रेकिंग, रिकार्डा, बर्ड वाचिंग समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बढ़े फ़िल्मी सितारों के साथ साथ उत्तराखंड को कलाकारों को बुलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button