उत्तराखंडपरिवहनशासनसामाजिकहरिद्वार

धर्मनगरी में छाया घना कोहरा, हरिद्वार पुलिस ने चलाया रिफ्लेक्टर अभियान

धर्मनगरी हरिद्वार में अब कोहरे की चादर घनी होने लगी है, सुबह-शाम गहराता कोहरा यातायात में घातक सिद्ध न हो इसके लिए SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरिद्वार पुलिस को लगातार वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए निर्देशित किया है, ताकि कोहरे में अप्रत्याशित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। वहीं यातायात पुलिस रुड़की ने कोहरे और रात के समय सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को सतर्क किया है। हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिन वाहनों पर अभी तक रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी है वे नज़दीकी दुकान या पुलिस सहायता से इसे तुरंत लगवा लें, एक छोटा सा रिफ्लेक्टर टेप कई मूल्यवान जीवन बचा सकता है।

बाइट – प्रमेंद्र सिंह डोभाल (एसएसपी हरिद्वार)

निरंतर जारी रहेगा रिफ्लेक्टर इंस्टालेशन अभियान


हरिद्वार जिले के SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न स्थानों पर कोहरे और ठंड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है, लिहाजा इसको देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा रात के समय सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर पहले की तर्ज पर दोबारा रिफ्लेक्टर इंस्टालेशन का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसके अतिरिक्त कंपनियों में चलने वाले वाहनों के संचालकों से भी अपील की जाएगी कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएँ, ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button