उत्तराखंडदेहरादूनमौसमशासनसामाजिक

ऋषिकेश–गंगोत्री हाईवे मलवे से बंद: नरेंद्रनगर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में बीते शुक्रवार को लगातार होती रही बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो चुका है। लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश–गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा, जिस कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है।
वहीं नरेंद्रनगर में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए, लिहाजा बारिश का पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है क्योंकि पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने सड़क पर रोड़ी बिछाकर डामरीकरण कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button