उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासनसामाजिकहरिद्वार

अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का संदेश

भाजपा अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।बैठक में यह भी जोर दिया गया कि पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button