अवैध अतिक्रमणउत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिक

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अल्टीमेटम: अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई और मास्टर प्लान के अनुसार शहरी विकास

MDDA बीते दिनों से प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास और समिपवर्ती स्थानों में लगातार अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण ने छरबा इंटर कॉलेज रोड स्थित मधुकर जोशी द्वारा लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में हो रही रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करी। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। प्राधिकरण ने शिमला बाईपास रोड पर बालाजी एन्क्लेव में दो अलग-अलग अवैध निर्माणों को सील किया, तो वहीं जुल्फी और अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए भवनों को सील किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देशों पर सहायक अभियंता विजय रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह एवं सुपरवाइजरों की टीम मौजूद रहे।

अवैध निर्माण को लेकर MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी कहा कि प्राधिकरण शहर के नियोजित विकास के लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रहा है जो की आगे भी जारी रहेगी। वहीं उन्होंने जनता से अपील करी कि वे भी प्लॉटिंग या निर्माण शुरू करने से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति जरुर लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि कहीं भी अवैध प्लॉटिंग या निर्माण दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत एमडीडीए को दें। वहीं प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राजधानी में सही निर्माण में सहयोग करना और अवैध गतिविधियों पर पूर्णत रोक लगाना है। अगर किसी को भी निर्माण कार्य संपन्न कराना हो तो उसे राजधानी के लिए नियत मास्टर प्लान को ध्यान में रखते हुए ही उसे संपन्न करवाना होगा।

Related Articles

Back to top button