उत्तराखंडधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित होगा भव्य शताब्दी महोत्सव…पढ़िए पूरी खबर

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में एक ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है, जिसकी तैयारी में संपूर्ण गायत्री परिवार जोरों-शोरो से जुटा हुआ है। दरअसल, गायत्री तीर्थ हरिद्वार में यह शताब्दी महोत्सव अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रज्वलित दिव्य अखंड दीप के 100 वर्ष और आचार्य श्री के साधना काल के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 से 23 जनवरी 2026 तक बैरागी द्वीप पर आयोजित किया जाएगा।


इस भव्य शताब्दी महोत्सव की जानकारी अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या ने देव संस्कृत विश्वविद्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि इस दिव्य महोत्सव के लिए चयनित भूमि पर वसुधा वंदन यानी तीर्थ रज पूजन का कार्यक्रम 4 दिसंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। वहीं इस महोत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। गायत्री परिवार के साधक इस आयोजन को जन-जन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button