उत्तराखंडखेलराजनीतिशासनसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार में सांसद खेल महोत्सव 2025 का जनपद स्तरीय समापन, PM मोदी का वर्चुअल संबोधन

हरिद्वार के रोशनाबाद खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ।

बाइट – त्रिवेंद्र सिंह रावत (सांसद हरिद्वार)

युवाओं नशे से रहें दूर- त्रिवेंद्र सिहं रावत


सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच बन चुका है और यह फिट इंडिया व स्पोर्ट्स इंडिया के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया और बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अधिक अंक अर्जित करने पर ट्रॉफी विधानसभा खानपुर ने जीती। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

Related Articles

Back to top button