उत्तराखंड

उत्तराखंड में 7 जिलों में अगले 24 घंटे ‘अत्यधिक भारी बारिश’,

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही मौसम विभाग और राज्य सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। यह चेतावनी शुक्रवार सुबह तक के लिए प्रभावी की गई है।

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और SDRF को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में राहत दलों को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। इस अलर्ट का सीधा असर पहाड़ी क्षेत्रों के यातायात और वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा पर पड़ने की संभावना है।

इन 7 जिलों में रहने वाला है सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दून समेत टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार,नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर 9राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तेज बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन हो सकता है, जिससे सड़कें बाधित हो सकती हैं। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव और बरसाती नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

चारधाम यात्रियों के लिए प्रशासन की विशेष सलाह

बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासनों ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से बेवजह सफर न करने का आग्रह किया है। लोगों को साफ हिदायत दी गई है कि वे उफनते नदी-नालों, गधेरों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों के पास जाने से बचें। पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाते समय चालकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर ले लें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें ताकि उन्हें रास्ते में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button