उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड की प्रगति गाथा को सुरों में पिरोने वाले गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन, सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उत्तराखंड के विकास कार्यों और निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने गीत तैयार करने वाले कलाकारों को बधाई दी और कहा कि गीत-संगीत लोगों की भावनाओं को सामने लाने का मजबूत माध्यम है।

टीम उत्तराधुन के इस गीत में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों और स्टार्टअप व नवाचार के प्रयासों को गीत-संगीत और दृश्य माध्यम से दिखाया गया है। ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ थीम पर बने इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और आगे बढ़ने की संभावनाओं को भी पिरोया गया है। उन्होंने सीएम धामी ने कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

सीएम धामी ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समग्र विकास के साथ मातृशक्ति को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को बचाने व आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Back to top button