उत्तराखंड

Dehradun News: 24 जुलाई से गायब है नाबालिग बेटी, परिजनों ने BJP पार्षद के बेटे पर लगाया आरोप

देहरादून। भाजपा कहती है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और भाजपा के पार्षदों के बेटे समझते हैं कि बेटियों को उनके लिए बचाना है उनके लिए पढाना है ताकि वो उन बेटियों को बहला फुसला सकें और उनका अपहरण कर सकें..जी हां देहरादून कोतवाली क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार ने देहरादून की वार्ड नंबर 36 की पार्षद अमिता सिंह के बेटे पर अपनी नबालिग बिटिया के अपहरण का आरोप लगाया है।

पीडित परिवार ने पुलिस से दो टूक आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को भाजपा पार्षद के बेटे शुभम चौधरी ने अगुवा किया है..बिटिया बीती 24 जुलाई से घर नहीं लौटी हैं..पीडित परिवार का कहना है कि उन्हे डर है कि कही उनकी बेटी के साथ कोई ऊंच-नीच न हो जाए उन्होने उसकी जान का खतरा भी बताया है…जी हां अगर ये आरोप सच हुए तो जरा सोचिए क्या बेटियां इसलिए बचाई जांए ताकि कई भाजपाइयों के बिगडैल बेटों की गिद्ध निगाहों में समा जाएं!

क्या बिटियांओ को इसलिए बचाया और पढाया जाए कि वे भाजपाईयों की दबंगई और अय्याशी की भेंट चढ़ जाएं दून पुलिस की फाइल में दर्ज आरोपों की रिपोर्ट तो यही कहती है कि भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे ने जो काम किया है उससे भाजपा के दामन पर ऐसा दाग लगा है जिसे कोई साबुन नहीं धुल सकता।

Related Articles

Back to top button