उत्तराखंडदेहरादूनमौसमसामाजिक

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ से मैदान तक कोहरा….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, मैदानी इलाकों में लगातार कोहरा छाए रहने से दिनभर धुंध का असर देखने को मिल रहा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हु हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

जानिए मौसम का पूर्वानुमान


मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि 1 जनवरी को भी पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं 2 जनवरी को मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक उधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

फिलहाल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि 2 तारीख के बाद तापमान फिर से सामान्य के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट अगले कुछ दिनों में दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button