उत्तराखंडदेहरादूनमौसमसामाजिक

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मंगलवार को बारिश-बर्फबारी, बुधवार को कोहरे का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सही सिद्ध हुआ, बीते मंगलवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जैसै पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं मंगलवार रात को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई, इस कड़ी में देहारादून शहर में भी तकरीबन आधे घंचे तक भारी ओलावृष्टि होने से चारों ओर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई।


वहीं ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और वाहनों के पहिये थम गए, जिससे शहर के कई मुख्य मार्गों पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों को धक्का मारकर निकालना पड़ा। ओलावृष्टि से शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक ओले लालटिब्बा और मसराना क्षेत्र में पड़े, वहीं फिसलन बढ़ने से मसराना में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे उत्तरकाशी, टिहरी, धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानिए मौसम का पूर्वानुमान


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से राहत मिलती नजर आएगी, हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी करी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अुनसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसन विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों की बात करें तो चार और पांच फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button