उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिक

उत्तराखंड खाद्य योजना अपडेट: 4 साल बाद 5kg गेहूं+2.5kg चावल योजना पुन: बहाल, 9 लाख परिवार खुश

उत्तराखंड में राज्य खाद्य योजना से जुड़े लाभार्थियों के चेहरे अब चमकने वाले हैं। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के तकरीबन साढ़े नौ लाख परिवारों को जनवरी माह से ही सस्ते गल्ले पर 5 किलो गेंहू और 2.5 किलो चावल फिर से उपलब्ध करवाया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य खाद्यान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को साढ़े सात किलो राशन दिए जाने का प्रावधान है, जिसके तहत पहले प्रत्येक परिवार को 5 किलो गेंहू और 2.5 किलो चावल दिए जाते थे, लेकिन बीते चार सालों से गेंहू आवंटन की कमी के चलते इन परिवारों को गेहूं के स्थान पर केवल चावल ही दिया जा रहा था।

100% राशन वितरण बुधवार तक, देरी खत्म


वहीं अब राज्य खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से पुरानी खाद्यान व्यवस्था को पुन: बहाल किया गया है, इस संदर्भ में विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती ने बताया कि जनवरी माह से पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में 5 किलो गेंहू और 2.5 किलो चावल दिया जा रहा है, जबकि विभाग की अन्य योजनाओं में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस माह कई धारकों को राशन पहुंचने में हुई देरी के कारण खासा परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इस पर विभाग का कहना है कि फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति प्रक्रिया में देरी होने के चलते वितरण प्रभावित हुआ। राज्य खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति ने भरोसा दिलाया है कि बुधवार तक प्रदेश के सभी जिलों में 100 प्रतिशत राशन पहुंचा दिया जाएगा, जिसके बाद वितरण व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button