
उत्तराखंड में मौसम अपनी मिजाजी करवट लगातार बदल रहा है, बीते रविवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश तो पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं बीते सोमवार को प्रदेश पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा, प्रदेश के अधिकतर मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, हालांकि, शाम को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल भी घुमड़ते नजर आए। इस कारण प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आज मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के मौसम में करवट आने के आसार स्पष्ट किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है। वहीं शेष पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं इन क्षेत्रों में कहीं‑कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है।




