उत्तराखंडदेहरादूनधर्म/संस्कृतिराजनीतिशासनसामाजिक

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: CM धामी की बड़ी घोषणा, स्वास्थ्य-यातायात पर जोर

उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा जारी है, लगातार प्रदेश के चारधाम में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ रही है। वहीं अब उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं, इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण यात्रा है, लिहाज वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुकूल बनाने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बीते वर्ष प्राप्त हुए अनुभवों, सुझावों और फीडबैक के आधार पर इस वर्ष की तैयारियां और भी अधिक प्रभावी एवं बेहतर की जाएंगी। सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके, अन्य आयोजन किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button