अवैध अतिक्रमणउत्तराखंडदेहरादूननैनीतालराजनीतिशासनसामाजिक

नैनीताल नगर पालिका पर लगे गंभीर आरोप, भाजपा महामंत्री हरीश राणा ने मांगी कार्रवाई

नैनीताल से भाजपा के नगर महामंत्री हरीश राणा ने नैनीताल नगर पालिका पर नगर में अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मेट्रोपोल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री खुद भूमि पूजन कर गए थे, आज वहां पालिका की ओर से कूड़े का ढेर लगवाकर डंपिंग जोन बना दिया गया है। इतना ही नहीं मेट्रोपोल पर ही अवैध निर्माण बनाकर विशेष व्यक्ति को लीज पर दिया गया, जिसकी शिकायत नगर महामंत्री हरीश राणा द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल से की गई है।

भाजपा नगर महामंत्री हरीश राणा ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका न तो शहर में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है और न ही प्रकाश की कोई पर्याप्त व्यवस्था ही है। साथ ही पालिका की ओर से शहर में लगाए गए वाटर फिल्टरों को बिना लाइट के ही संचालित कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं पालिका की ओर से शहर व आसपास के लोगों पर पार्किंग व टोल का भार डालने का भी आरोप लगाया। साथ ही पालिका पर अवैध कब्जों को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं खेल मैदान को लेकर पालिका असमंजस की स्थिति बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पालिका के अधिकारियों से जवाब मांगने और कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button