क्राइमदेहरादून

नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया की उनकी नाबालिक बहन को बंटी नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 171/25 धारा- 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम व 65(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त बंटी को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button