उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिक

उत्तराखंड महिला आयोग का बड़ा अभियान: ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तहत 13 जिलों में होगी जनसुनवाई

उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग के द्वारा बड़ा अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, आगामी 09 से 13 मार्च 2026 तक उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के 13 जिलों में “महिला आयोग आपके द्वार” जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में 11 मार्च को हरिद्वार में महिला जनसुनवाई कैंप लगने जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए आयोग खुद महिलाओं के द्वार तक पहुंचेगा।

जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे मामलों को प्राथमिकता से सुना जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

Related Articles

Back to top button