उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिक

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने साझा किया देहरादून को स्मार्ट और स्वच्छ बनाने का विज़न

राजधानी देहरादून में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में देहरादून नगर निगम लगातार कार्यरत है। नगर आयुक्त नमामि के अनुसार वर्ष 2025 में कई अहम परियोजनाओं को धरातल पर मूर्त रुप दिया गया, इन्ही योजनाओं के आधार पर देहरादून शहर को कूड़ामुक्त बनाने और आधुनिक शहर की तर्ज पर पेश करने का लक्ष्य 2026 में रखा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के दो प्रमुख कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन कारगी और धोरण को पूरी तरह मैकेनाइज्ड कर दिया गया है, जिससे कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो गई है।

फूड और गांधी पार्क परियोजनाएं अंतिम चरण पर


नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि राजधानी देहरादून स्थित जुगमिंदर हॉल, फूड पार्क और गांधी पार्क जैसी प्रमुख परियोजनाएं अब अपने अंतिम चरण पर है, वहीं शहर की संकरी और तंग गलियों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए छोटे ई-रिक्शा की तैनाती करी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से यूजर चार्ज कलेक्शन में भी सुधार हुआ है। साथ ही लेगेसी वेस्ट साइट्स का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा साफ किया जा चुका है, जिसे 2026 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button