उत्तराखंडचारधाम यात्रासामाजिक

मुकेश अंबानी ने बदरी-केदार के चरणों में टेका मत्था, धामों की व्यवस्था के लिए दिए 5-5 करोड़ के चेक

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि दान स्वरूप भेंट की।

मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन और विशेष पूजा संपन्न की।

इस पावन यात्रा के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दो अलग-अलग चेक सौंपे, जिनमें बदरीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों की व्यवस्थाओं के संचालन को बेहतर बनाने के लिए पांच-पाँच करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस बड़ी दान राशि का उपयोग धामों की यात्रा को सुगम बनाने और मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा।

मंदिर परिसर में आगमन पर समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर उनका आदरपूर्वक स्वागत किया। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अंबानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था हमेशा से रही है, जो इस कल्याणकारी योगदान के रूप में एक बार फिर देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button