उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षासामाजिक

देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी

पटेल नगर थाना क्षेत्र की चंद्रमणि कॉलोनी में एक 23 वर्षीय युवती ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है । परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। दरअसल युवती लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, पहले भी परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के चलते वह तनाव में बताई जा रही थी।

दून पुलिस के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है। मृतका अपने मम्मी-पापा से बहुत प्यार करती थी इसका इजहार मौके से बरामद सुसाइड नोट से हो रहा है जिसमें लिखा हुआ है, “मम्मी-पापा, आईलवयू”

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच की बात कह रही है। फिलहाल परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाकि की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि नीट परीक्षा में असफलता के चलते मृतका हताश और निराश थी शायद अवसाद में उसने खुदकुशी का रास्ता अख्तियार किया।

बहरहाल दून की बिटिया की खुदकुशी के चलते चंद्रबनी कालोनी उदास है साथ ही साथ सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर वो कौन सी वजह है जो बच्चे इतने जल्दी हताश हो रहे हैं उनके लिए एक परीक्षा जिंदगी और मौत का सवाल बन जा रही है।

लिहाजा जरूरत है बच्चों को कॉरियर को लेकर गाइड करने की उन्हें मानसिक रूप से सपोर्ट करने की ताकि कोई बच्चा अपने ही हाथों से अपनी जिंदगी को खत्म न कर बैठे। जरूरत तालीम के तरीके को दुरुस्त करने की भी है और अभिभावकों को अपने नजरिए में बदलाव करने की भी ताकि एक असफलता जिंदगी पर हावी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button