अवैध अतिक्रमणउत्तराखंडनैनीतालशासनसामाजिक

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण बना “डेथ ज़ोन”…. अतिक्रमण पर प्रशासन ने साधी चुप्पी

नैनीताल स्थित रामनगर रिलायंस पेट्रोल पंप से लेकर रिंगोड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण का ऐसा साम्राज्य बिछा है जिसने राष्ट्रीय राजमार्ग को “डेथ ज़ोन” बनाने की कसम खा ली है। जहां एक ओर नेशनल हाइवे पर बढता अतिक्रमण हाईकोर्ट और धामी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है तो वहीं जिम्मेदार विभाग सिर्फ कागज़ों में कार्रवाई दिखाकर पल्ला झाड़ते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने मौजूद खतरनाक मोड़ पर अवैध अतिक्रमण फास्टफूड के स्टॉल है,यहां शराबियों का जमावड़ा उस टाइम बम की तरह है जो रोज अपने फटने के इंतजार में है। इसी स्थान पर अक्सर दर्दनाक सड़क हादसे घटित होने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। वही आमडंडा स्थित बिजरानी गेट के पास अतिक्रमण पर्यटकों के लिए दुर्घटनाओ का स्थान है। सूत्रों का कहना की वर्ष 2017 में DFO नेहा झा ने यहां से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन कुछ समय बाद पुनः यहां अतिक्रमण खड़ा कर दिया गया।

बाइट- प्रमोद कुमार- एसडीएम रामनगर

अतिक्रमण पर प्रशासन ने साधी चुप्पी


अवैध अतिर्कमण की फैली यह विरासत पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन और बाहरी पर्यटकों की जान से खिलवाड़ करने के लिए मौके पर मौजूद है, मगर विडंबना यह है कि स्थानीय प्रशासन स्वंय किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है। इधर, रिंगोड़ा स्थित एनएच हाइवे के किनारे अवैध अतिक्रमण कर कमाई का साम्राज्य खड़ा किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई है लिहाजा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं DFO मर्तोलिया ने कहा कि अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आया है। सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसका परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा।

बाइट – ध्रुव सिंह मर्तोलिया- डीएफओ रामनगर वन प्रभाग

Related Articles

Back to top button