उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम ने अपनी करवट बदलनी शुरु कर दी है, इसी क्रम में बीते सोमवार 8 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ह्ल्की बर्फबारी भी हुई, हालांकि, प्रदेश के मैदानी इलाकों में शुष्कता अभी भी बरकरार है। मगर इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंडी बर्फीली हवाएं बहने लगी हैं जो मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट ला रही है जिस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादलों के छाने से हल्की गर्माहट भी महसूस करी जा रही है, जिससे पारा भी हल्का सा ऊपर जाता नजर आ रहा है। बीते सोमवार को हुई ताजा ने पहाड़ों को सफेद चादर में लपेट दिया है, वहीं बर्फबारी के बाद से ही उत्तराखंड में विंटर पर्यटकों की आमद में वृद्धि होने को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है आज का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है, लिहाजा मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अपना पूर्वानुमान जार करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब आगे मौसम फिलहाल शुष्क रहने का ही अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, मगर बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज 9 दिसंबर के लिए ठंडे और तेज बर्फीले झोंकों की चेतावनी जारी की है, खासकर नैनीताल और मसूरी में तापमान अचानक नीचे जा सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button