उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासनसामाजिक

धामी सरकार का 401 करोड़ का झोंका: 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मातृशक्ति से मुलाकात

जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल के मौके पर आयोजित कार्यक्रम महज खुश होने का जश्न ही नहीं था। बल्कि इस मौके पर सीएम धामी ने 401 करोड़ से अधिक लगात की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तय है कि जिन योजानाओं का लोकर्पण हुआ वे राज्य के विकास में योगदान देंगी और जनता को फायदा पहुंचाएंगी जबकि जिनका शिलान्यास हुआ है वे आने वाले कल में राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। जिन पर धाकड़ धामी की छाप दिखाई देगी।
बहरहाल इस जश्न में शामिल होने आई राज्य के महिला समूह से जुड़ी मातृशक्ति से सीएम धामी ने मुलाकात की। उनके लगाए स्टॉल में गए और उनके कामों को सराहा उनसे सीधा संवाद किया. स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग,स्वरोजगार के नए अवसरों और मजबूत होती राज्य की आर्थिकी और महिला समूह के योगदान पर चर्चा हुई. इस मौके पर सीएम धामी ने महिला समूहों का उत्साह बढाया और उनकी मेहनत को प्रेरणादायक करार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button