उत्तराखंडचंपावतशासनसामाजिक

चंपावत में डाइट कर्मियों को पड़े वेतन के लाले, वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

चंपावत जिले के लोहाघाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट )लोहाघाट में कार्यरत 21 प्रवक्ताओं व कर्मियों को अक्टूबर माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात से नाराज डायट लोहाघाट के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार से जल्द से जल्द वेतन देने की मांग को लेकर डायट लोहाघाट में प्रदर्शन किया। डायट कर्मचारियों का कहना है कि उत्तराखंड के 350 से भी अधिक डायट प्रवक्ता व कर्मियों को अक्टूबर से अपने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिस कारण वेतन के अभाव में उनके सामने दैनिक जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है । शादियों के सीजन में सामाजिक और पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होती है लेकिन वेतन न मिलने से कर्मचारी अपने महत्वपूर्ण वित्तीय दायित्व को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं । कई कर्मचारी वेतन के अभाव में बैंक की किस्त तक नहीं भर पा रहे हैं जिससे उनका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो रहा है।

वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


लोहाघाट के डायट कर्मियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा दीक्षा उनकी फीस देने में भी कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है यहां तक की दीपावली भी उनकी फीकी मनी दीपावली का बोनस तक उन्हें नहीं दिया गया। डायट कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द उनका वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे ।उन्होंने शासन से जल्द से जल्द उनका वेतन देने की मांग की है। मालूम हो प्रदेश के 13 डायटो में तैनात प्रवक्ता व कर्मचारियों को अक्टूबर महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शन में डॉक्टर शिवराज तड़ागी, संध्या पांडे, दिनेश गरकोटी, खिलानंद जोशी सहित कई डायट कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button