उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिकस्वास्थ्य

दून अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में हिंसक झड़प, डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला

राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में देर रात हुई हिंसक झड़प ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। दरअसल, बीते रात तकरीबन 12 बजे दो पक्ष अस्पताल परिसर के बाहर पहले से ही झगड़ रहे थे, लेकिन असल मामला तब बिगड़ गया जब एक पक्ष का व्यक्ति इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा, जहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था। जिसके बाद दोनों पक्षों का आमना-सामना होते ही विवाद फिर से भड़क उठा और देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि इमरजेंसी वार्ड के भीतर ही जमकर मारपीट शुरु हो गई।

बाइट – डॉक्टर, इमरजेंसी,दून अस्पताल

चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ भी मारपीट


इमरजेंसी वार्ड के भीतर हुई इस हिंसक झड़प में अस्पताल के डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई, जिस कारण इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं दून अस्पताल में हुई इस घटना के बाद डॉक्टरों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए हड़ताल कर दी। इस घटना के बाद दून मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि झगड़े की तीव्रता काफी ज्यादा थी और हालात बेहद हिंसक हो गए थे, यहां तक कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी की गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तहरीर दी, वहीं साथ ही रात के समय खासकर इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर एसएसपी को ज्ञापन देने की तैयारी की जा रही है, ताकि पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम हो और किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

बाइट – डॉक्टर, इमरजेंसी,दून अस्पताल

Related Articles

Back to top button