उत्तराखंडदेहरादूनमौसमसामाजिकस्वास्थ्य

राजधानी देहरादून की बिगड़ी आबोहवा, 329 पहुंचा देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स

उत्तराखंड में भी नए साल का जश्न धूम-धाम और जोरों पर मनाया गया, देश-विदेश के आगंतुक पर्यटकों की आमद से राजधानी समेत प्रदेश के कई जिले 31 दिंसबर को पटे नजर आए। वहीं देवभूमि में इस जश्न के बाद अब प्राण वायु की गुणवत्ता खासा बिगड़ चुकी है, इस कड़ी में राजधानी देहरादून की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब श्रेणी में जा पहुंची है। जहां न्यू ईयर से पहले बुधवार को देहरादून का AQI 318 और 28 दिसंबर को 301 AQI दर्ज किया गया तो वहीं आज राजधानी देहरादून का AQI इंडेक्स 329 पहुंच चुका है।

राजधानी अव्वल तो योगनगरी मध्यम श्रेणी में दर्ज


दरअसल, शहरों में AQI को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) रिपोर्ट जारी करता है, लिहाजा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 224 शहरों के AQI को लेकर रिपोर्ट जारी करी है, जिनमें 15 शहर ऐसे हैं कि जहां प्राण वायु की गुणवत्ता सबेस अधिक खराब श्रेणी में दर्ज करी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सूची में देहरादून भी उन 15 शहरों के साथ नामदर्ज है। वहीं योगनगरी ऋषिकेश की स्थिति तुलनात्मक तौर पर ठीक है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश का एक्यूआई बुधवार को 136 रहा है, तो वहीं बीते 30 दिसंबर को काशीपुर में एक्यूआई 182 रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button