उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करी, इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अन्य प्रवक्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार का कटीले शब्दों से घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि धराली आपदा के समय कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने आपदा पीड़ितों के बीच में रहकर लोगों को राहत पहचाने के काम किया, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौके पर जाने से रोका। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के दर्जाधारी मंत्री कर्नल अजय कोठियाल ने 4 महीने बीतने के बाद धराली आपदा को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें उन्होंने 147 लोग फंसे होने की पुष्टि की और जिनके शब आज भी बरामद न हो सके। यही बाते 4 महीने पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहीं थी और अब कर्नल कोठियाल के बयानों से यह स्पष्ट भी हो रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जो बातें कहीं थी वह सभी सही हैं।
वहीं जब कांग्रेस पार्टी के लोग हर्षिल पहुंचने ही वाले थे तो राज्य सरकार ने 15 किलोमीटर पहले ही हर्षिल की इंटरनेट सेवा को स्थगित करवा किया। इन सभी आरोपों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि मैंने स्वयं स्थानिय स्तर पर जब लोगों के साथ बातचीत की तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि करी थी कि तकरीबन 150 लोग फंसे थे जिन्हें आज भी खोजा नहीं गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार का घेराव करते हुए कहा कि सरकार ने आज भी यह बात नहीं करी है कि वह लोगों को बचाने के लिए क्या काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवारों का कहना है कि राज्य सरकार ने ₹5 लाख तो जरुर दिए मगर इतनी कम धनराशि से क्या आज के समय में पक्के मकान बन पाएंगे ? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मात्र उन पीड़ितों के मकान को कच्चा मकान बताकर अपना पल्ला झाड़ने का काम किया है।





