उत्तराखंडतकनीकिदेहरादूनराजनीतिशासनसामाजिक

विकासनगर में वर्ल्ड क्लास वाटर-सिवरेज प्लान, 30 साल की जरूरतों पर फोकस

विकासनगर शहर को विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी यानी UUSDA द्वारा ‘पेयजल एवं सीवरेज परियोजना’ के तहत एक विशेष जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

उत्तराखंड लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस जन संवाद का उद्देश्य विकासनगर में लगभग 535 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही जलापूर्ति और सीवरेज सिस्टम परियोजना पर चर्चा करना रहा। एशियाई विकास बैंक से वित्त पोषित यह प्रोजेक्ट शहर की आने वाले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। परियोजना की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि अगले 18 वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की गई है, जिससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। UUSDA के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस योजना के पूरा होने के बाद विकासनगर स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाला शहर बनकर उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button