उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासनसामाजिक

जन आंदोलन की जीत…विकासनगर पुल नंबर 1-खादर सड़क को 3 करोड़ की मंजूरी, CM ने दी हरी झंडी

विकासनगर क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ में पुल नंबर एक से खादर तक सड़क निर्माण को लेकर बीते कई वर्षों से चली आ रही मांग अब धरातल पर मूर्त रुप लेने जा रही है। दरअसल, जन संघर्ष मोर्चा के निरंतर आंदोलन किए जाने के बाद बड़ा असर देखने को मिला और सरकार ने 3.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधारीकरण और पुनर्निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
आपको बताते चलें की इस मंजूरी के साथ सरकार ने वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए 3 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ टोकन राशि भी जारी कर दी है। वहीं उक्त मुद्दे को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे जन संघर्ष मोर्चा ने इसे जनता की जीत बताया है।

रंग लाया वर्षों का जन-आंदोलन


जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, पूरी सड़क में जगह-जगह दो से ढाई फीट गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। इसी समस्या को लेकर वर्ष 2024 के अंत में जन संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन छेड़ा और मुख्यमंत्री स्तर तक लगातार पत्राचार किया। उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि दिन-रात की मेहनत और बार-बार निर्देश जारी करवाने के बाद आखिरकार सरकार ने सड़क पुनर्निर्माण की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जन संघर्ष मोर्चा आगे भी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button