महाशिवरात्रि पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि, DM प्रतीक जैन की तैयारी जोरों पर
उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा जारी है और विश्व प्रसिद्ध चारधामों के कपाट अभी बंद हैं। हालांकि, भगवान श्री विष्णु के बद्री धाम के कपाट खुलने की तिथि बंसत पंचमी को ही निर्धारित की जा चुकी है, बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल की सुबह प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। इसी कड़ी में अब रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन केदारनाथ यात्रा के लिए तैयारी में जुट गया है।
आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन अवसर घोषित करी जाएगी। दरअसल, प्रत्येक वर्ष कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाता है।
DM प्रतीक जैन की तैयारी जोरों पर
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रभावित जगहों पर सुधार कार्य जोरों पर चल रहे हैं, ताकि केदारनाथ यात्रा सुगम हो। उन्होंने घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल मालिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से बातचीत की है। डीएम ने कहा कि यात्रा से पहले सभी जरूरी काम प्राथमिकता से पूरे हो जाएंगे। इसका मकसद है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आसान यात्रा मिले। यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।




