उत्तराखंडदेहरादूनधर्म/संस्कृतिराजनीतिशासनसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार में UGC के खिलाफ हल्ला बोल, लगाए “यूजीसी वापस लो” के नारे

धर्मनगरी हरिद्वार में आज यूजीसी को वापस लेने की मांग को लेकर संत समाज सड़क पर उतर आया। गोविंद घाट से देवपुरा चौक तक संतों और स्थानीय लोगों ने हाथों में मशाल लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी वापस लो” के नारे लगाते हुए सरकार से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की।

हरिद्वार में आज शाम संत समाज के आह्वान पर बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। गोविंद घाट से शुरू हुआ मशाल जुलूस देवपुरा चौक तक निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जलती मशालें थामे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संतों का कहना है कि यूजीसी से जुड़े हालिया निर्णयों से परंपरागत शिक्षा व्यवस्था और धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और संत समाज से संवाद स्थापित किया जाए। संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button