उत्तराखंडचंपावतदेहरादूनशासनसामाजिक

उत्तराखंड फायर सीजन में अलर्ट: चम्पावत के देवीधुरा रेंज में 0.70 हेक्टेयर क्षेत्र में वनाग्नि पर काबू, मॉक ड्रिल सफल

उत्तराखंड में फायर सीजन के दौरान वनाग्नि से निपटने के लिए  प्रदेश के  विभिन्न स्थानों में आज सभी वन प्रभाग, राष्ट्रीय उद्यान व अभ्यारण्यों में वनाग्नि को लेकर मॉक ड्रिल की  गयी । इसमें वन विभाग के अलावा आपदा प्रबन्धन विभाग, राजस्व, पुलिस संचार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य आदि विभाग भाग लिया  । मॉक ड्रिल कार्यक्रम के तहत चम्पावत वन प्रभाग के देवीधुरा रेंज अंतर्गत नलिया क्षेत्र में  वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।  जिसमें 0.70 हेक्टेयर वनक्षेत्र  में वनाग्नि पर नियंत्रण कर आग बुझाई गयी  । 

मॉक ड्रिल के प्रभागीय अधिकारी हिमालय सिह टोलिया ने बताया कि राज्य आपदा प्रवंधन के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिसमे चम्पावत वन प्रभाग के देवीधुरा रेंज अंतर्गत नलिया वन क्षेत्र के 0.70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग का अलर्ट जारी हुआ । जिसमें वन विभाग की टीम के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, अग्निशमन , स्वास्थ्य विभाग , पंचायतों के सरपंच , स्थानीय लोगो द्वारा आग पर नियंत्रण कर लिया गया । साथ ही वनाग्नि की तैयारियों को परखा गया । कहां संयुक्त प्रयासों से ही बनाग्नि पर नियंत्रण किया जा सकता है जिसमें ग्रामीणों की भूमिका अहम हो जाती है।

Related Articles

Back to top button