उत्तराखंडपरिवहनशासनसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस न्यू ईयर को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चौबंद

नए साल का आगाज होने में मात्र 5 दिन शेष हैं ऐसे में देश-विदेश के कई पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड का रुख करेंगे। इस कड़ी में हरिद्वार पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि शहर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

जश्न की तैयारियों संग प्रशासन अलर्ट
नए साल की शाम हरिद्वार में हर बार की तरह इस बार भी उल्लास और श्रद्धा का संगम देखने को मिलेगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, घाटों, और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि 31 दिसंबर को शहर में हर्षोल्लास का माहौल रहता है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ जनता की भी जिम्मेदारी है। तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आनंद लेना जरूरी है, लेकिन दूसरों की सुविधा और कानून व्यवस्था का ध्यान रखते हुए ही जश्न मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button