उत्तराखंडदेश/दुनियादेहरादूनधर्म/संस्कृतिशासनसामाजिक

राज्यपाल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहणन

राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमित सिंह ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया, इस दौरान राज्यपाल गुरमित सिंह ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का अह्वान किया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद किया।


राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब “विकसित भारत 2047” के संकल्प को पिरोए हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल ने 21वीं सदी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही महिला शक्ति, युवा शक्ति और नवाचार को देश की प्रगति का आधार बताते हुए विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button