उत्तराखंड में फिर गरजा धामी का बुलडोजर, गदरपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति लगातार जारी है, प्रदेश सरकार अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए सख्ती से अपना कार्य कर रही है। इसी कड़ी गदरपुर के सरकारी बागिचे में अवैध रुप से बनाई गई एक मजार को आज शनिवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
भारी पुलिस बल रहा मौजूद
उक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सरकारी बागिचे की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग खड़ी करी और किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। आपको बताते चलें कि उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में यह कार्रवाई सुबह 5 बजे प्रारंभ होकर 8 बजे समाप्त हुई। वहीं मजार को ध्वस्त कर मलबे को ट्रॉली की सहायता से बाहर भेजा गया, इस दौरान काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर के अलावा कई जगह की पुलिस मौजूद थी




