उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिसामाजिक

वसंत विहार आवास पहुंचे CM धामी, नम आंखों से दी पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) को वसंत विहार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टि. गुरमीत सिंह (से.नि.) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जन भी उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “श्रद्धेय खंडूरी जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि अभिभावक, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे। उनका स्नेह, अनुशासन, सरलता, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी। सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा दिए गए संस्कार, मार्गदर्शन एवं आदर्श मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।”

Related Articles

Back to top button