उत्तराखंडतकनीकिदेहरादूनशासनसामाजिक

उत्तराखंड कौशल विकास योजना:ITI छात्रों के लिए दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली शुरु

उत्तराखंड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में पढ़ रहे छात्रों के लिए कौशल विकास मंत्रालय बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. राज्य सरकार ने ‘Dual System of Training’ यानी दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली शुरू की है, जिसमें छात्र किताबी पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करेंगे और हर महीने ₹8000 से ₹12000 तक छात्रवृत्ति भी पाएंगे.

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर इस योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास को अमलीजामा पहना रही है. यह योजना उन छात्रों के लिए लाजवाब ऑफर है जो ITI में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक जैसे ट्रेड की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इस योजना के तहत ITI छात्र अपने ट्रेड से संबंधित इंडस्ट्री या कंपनी में जाकर ऑन-जॉब ट्रेनिंग लेंगे. यानी क्लासरूम में थ्योरी और फैक्ट्री में प्रैक्टिकल दोनों साथ-साथ. इससे छात्र कोर्स पूरा होने से पहले ही इंडस्ट्री के लिए तैयार हो जाएंगे.फायदा ही फायदा: 1. पढ़ाई के साथ कमाई – ₹8000-12000 मासिक स्टाइपेंड 2. अनुभव प्रमाणपत्र – इंडस्ट्री में काम का सीधा अनुभव 3. प्लेसमेंट में बढ़त – ट्रेनिंग के बाद उसी कंपनी में नौकरी की संभावना।

इच्छुक छात्र जल्द से जल्द आवेदन करें. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7302663922 पर कॉल कर सकते हैं या www.vpputtarakhand.in वेबसाइट पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button