उत्तराखंडचारधाम यात्रादेहरादूनधर्म/संस्कृतिराजनीतिशासनसामाजिक

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2027: चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक-सुरक्षा प्लान तैयार, सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने 2027 अर्द्घकुंभ के लिए नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास और आगामी कुंभ को लेकर समीक्षा बैठक भी की । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा संचालन से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों, परिवहन से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर मजबूत बन सकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अप्रैल माह से यात्रा शुरू होने जा रही है और उसी समय स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम पहले से तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्माण और व्यवस्थागत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे तथा लगातार उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button