उत्तराखंडचारधाम यात्रादेहरादूनधर्म/संस्कृतिशासनसामाजिकहरिद्वार
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: DM मयूर दीक्षित की समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा पर फोकस

उत्तराखंड में आगामी चारधान यात्रा को लेकर तैयारियां अपने चरम पर है, इस कड़ी में आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनज़र हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अप्रैल माह से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार माना जाता है, इसलिए जिले की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही होली पर्व और यात्रा सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं की सेहत को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।




