उत्तराखंडक्राइमराजनीतिशासनसामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड ब्रेकिंग: रुड़की में गैंगरेप के बाद आरोपी की फोन-धमकी, पुलिस से साठगांठ का बड़ा खुलासा

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की पीड़ित एक महिला ने मुख्य आरोपी पर फोन कर धमकाने और पुलिस से साठगांठ करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पीड़ित महिला मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे की रहने वाली बताई जा रही है, जिसने पुलिस को अपनी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को लंढौरा निवासी नौशाद उसे बहाने से एक कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ दे दिया और नशे की हालत में आरोपी ने अपने चार साथियों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। महिला का कहना है कि 5 मार्च को नौशाद ने उसे फोन कर धमकाया और कहा कि वह जो चाहे कर ले, उसका कुछ नहीं होगा क्योंकि उसने मंगलौर थाने में एक लाख रुपये देकर पुलिस से सेटिंग कर ली है। पीड़िता के अनुसार इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में मौजूद है, महिला ने आरोपी की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मीडिया को सौंपी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button