उत्तराखंडदेहरादूनमौसमसामाजिक

उत्तराखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप, आंशिक बादलों संह हिमपात के आसार… जानिए मौसम अपडेट

उत्तराखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप लगातार बरकरार है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम की करवट का असर देखने को मिल रहा है। हाल में मौसम की मिजाजी करवट से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तापमान माइनस में भी पहुंचने लगा है, जबकि मैदानी इलाकों में भी पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को राजधानी देहरादून समेत अन्य इलाकों में सुबह हल्का कुहासा छाया रहा, हालांकि, दोपहर की तेज धूप से खासा राहत महसूस करी गई। जबकि शाम के समय ठंडी हवाओं के बहने से मौसम ठंडा हो गया और ठिठुरन बढ़ गई।


राजधानी देहरादून में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है लिहाजा रातों में पारा तेजी से गिर रहा है। वहीं उधमसिंह नगर जिले में घने कोहरे की मार के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे की मार से एविएशन का भी हाल-बेहाल है और देहरादून हवाई अड्डे पर उड़ाने देर से पहुंच रही हैं।

जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक उत्तराखंड का मौसम इसी प्रकार बने रहने के आसार हैं। आज सोमवार को उत्तराखंड के अधिकतक क्षेत्रों में आंशिक बादलों के आच्छादन की संभवना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात होने के भी आसार हैं। वहीं राजधानी देहरादून के मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाए रहने के आसार है, मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर भी चेतावनी जारी की है और रात में सफर करने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button