देश/दुनिया

झज्जर में तेज बारिश, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत

झज्जर। पिछले चार दिनों से गर्मी झेल रहे झज्जर के लोगों को शनिवार दोपहर को बरसात से राहत मिली। शनिवार दोपहर तीज बजे तेज बरसात शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी हैं। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने अब अगले दो-तीन दिन तक बरसात की संभावना जताई हैं। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
पिछले कई दिन से लोग एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी हल्की बूंदाबन्दी हुई थी, लेकिन उसके बाद गर्मी और उमस बढ़ गई थी। रात को भी उसमे से लोग परेशान नजर आए। शुक्रवार रात से ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। शनिवार सुबह से आसमान में बादलवाही छाई हुई थी, लेकिन बरसात दोपहर को हुई। दोपहर दो पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया। दिन में बात जैसा नजारा हो गया। दोपहर तीन बजे तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।किसान धान की बुवाई कर रहे हैं और धान को पानी की जरूरत थी। आज हुई बरसात से किसानों की फ़सल को पानी मिलेगा, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button