उत्तराखंडपरिवहनशासनसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार सड़क सुरक्षा माह: नरेश बंसल का सख्त निर्देश…जागरूकता रैली रवाना

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा कड़ी करने के संदर्भ में हरिद्वार सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और जनजागरुकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बाइट: नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद

सांसद नरेश बंसल ने दिलाई शपथ


सांसद नरेश बंसल ने जिला कार्यालय सभागार में हुई उक्त बैठक में अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हरिद्वार जिले के सभी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांसद बंसल द्वारा बैठक में ब्लाइंड स्पॉट के त्वरित सुधार, दुर्घटनाजनक क्षेत्रों में साइन बोर्ड, रिफलेक्टर और क्रॉस बैरियर लगाने के साथ प्रेशन हॉर्न पर सख्ताई से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान परिवहन विभाग का रोड सेफ्टी कैलेंडर जारी किया गया और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। बैठक के बाद सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button