उत्तराखंडदेहरादूननैनीतालमौसमसामाजिक

उत्तराखंड में कोहरे-पाले ने बढ़ाई ठंड, हल्द्वानी में लुड़का पारा…पूर्वानुमान जारी

उत्तराखंड में मौसम की करवट से ठंड बढ़ चुकी है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जीना मुहाल कर रही है। वहीं बीते मंगलवार को हल्द्वानी में ठंड का प्रकोप देखने को मिला जहां कोहरे और पाले के कारण कड़ाके की ठंड पड़ी, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों को सुबह-शाम ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। सोमवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान के मुकाबले 4.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।

हालंकि, मंगलवार की दोपहर हल्की धूप निकली मगर यह भी नाकफी साबित रही, वहीं आज बुधवार को घना कोहरा छाने और पाला गिरने की संभावना स्पष्ट करी गई है। हल्द्वानी में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम थी, वहीं अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को घना कोहरा छाने और साथ ही पाला भी पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button