उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासनसामाजिक

देहरादून जनजातीय क्षेत्र में चर्च मामला: जौनसार-बावर में धर्मांतरण का विवाद, जांच की मांग

देहरादून जनपद के जन–जातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में डेमोग्राफी बदलाव के बाद अब धर्मांतरण का मामला सामने आने से सीमांत इलाके में माहौल गरमा गया है। मामला सीमावर्ती क्षेत्र त्यूणी के हनोल का है, जहां महासू महाराज मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक मकान के भीतर कथित तौर पर चर्च संचालित किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घर के भीतर प्रार्थना चल रही थी, जहां राजू नाम का व्यक्ति कुछ लोगों को प्रार्थना करवा रहा था। मौके से धार्मिक साहित्य और ईसा मसीह से जुड़े प्रतीक चिन्ह भी बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में प्रार्थना कर रहे लोगों ने दावा किया कि उन्होंने स्वेच्छा से ईसाई धर्म अपनाया है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। हिंदू संगठनों का आरोप है कि जिस क्षेत्र को सरकार पांचवां धाम के रूप में विकसित करने की कवायद में जुटी है, वहां इस तरह की गतिविधियां संदेह पैदा करती हैं। संगठनों ने इसे सुनियोजित रणनीति करार देते हुए जांच की मांग की है। उधर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की गहन जांच में जुट गई हैं। सीमांत क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button