
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को नए साल का तोहफा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसके बाद राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी, इस तोहफे को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री ओर ग्राम्य विकास मंत्री जी का धन्यवाद करता हूं कि 1700 करोड़ की धनराशि हमारे राज्य को दी है जिससे राज्य के कई स्थान जहां अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है वहां पहुंचेगी और वहां के लोगों के लिए भी आवागमन सामान्य होगा ,लोग सीधे मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे और ये धनराशि हमारे लिए बड़ी सौगात है ।




